छात्रवृत्ति (Scholarship) से वंचित छात्रों के लिए खुशखबरी: 27 अक्टूबर से खुला आवेदन पोर्टल, 12 नवंबर अंतिम तिथि

SCHOLARSHIP

छात्रवृत्ति (Scholarship) से वंचित छात्रों के लिए खुशखबरी: 27 अक्टूबर से खुला आवेदन पोर्टल, 12 नवंबर अंतिम तिथि

अधिकारी सिसोदिया ने सभी पात्र छात्रों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय-सीमा में Scholarship के लिए  आवेदन पूरा करें
अधिकारी सिसोदिया ने सभी पात्र छात्रों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय-सीमा में Scholarship के लिए आवेदन पूरा करें
गौतमबुद्धनगर,28 अक्टूबर 2025: वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (Scholarship) योजना से वंचित रह गए छात्रों के लिए बड़ी राहत। शासन स्तर से जारी समय-सारिणी के अनुसार पोर्टल खोल दिया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन का फाइनल प्रिंटआउट 1 नवंबर को संबंधित शिक्षण संस्था में जमा करना अनिवार्य है।शिक्षण संस्थानों को आवेदन पत्र ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 2 नवंबर तक निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन, अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम एवं संस्था को ब्लॉक करने की प्रक्रिया 3 नवंबर से 6 नवंबर तक चलेगी।यदि आवेदन में कोई त्रुटि रह जाती है, तो छात्र 8 नवंबर से 11 नवंबर तक उसे सुधार सकते हैं। सुधार के बाद अंतिम आवेदन जमा करने एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर है।
अधिकारी सिसोदिया ने सभी पात्र छात्रों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय-सीमा में आवेदन पूरा करें, अन्यथा छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं।जल्द करें आवेदन, मौका न गंवाएं!

ये भी पढ़ें……. 

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment