GNIOT के ‘नवांकुर-2025’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

नवांकुर-2025' ओरिएंटेशन

ग्रेटर नोएडा में जीएनआईओटी GNIOT  के ‘नवांकुर-2025’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 05 सितंबर 2025: ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT)  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरुवार को नवागंतुक छात्रों के लिए द्वितीय वार्षिक ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘नवांकुर-2025’ का शानदार आयोजन हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी के विशाल ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया।
GNIOT
GNIOT में ‘नवांकुर-2025’ का शानदार आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, जीआईएमएस के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह और निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता शामिल रहे। डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा, “नवांकुर नई शुरुआत का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य इन युवा प्रतिभाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है।
GNIOT
GNIOT में ‘नवांकुर-2025’ आयोजन के दौरान
मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के सांसद, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी ने छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार और समाज सेवा की भावना अपनाने की सलाह दी। बिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक अमित लोढ़ा (आईपीएस) ने अनुशासन और ईमानदारी को सफलता का मूल मंत्र बताया।
GNIOT
दिल्ली के सांसद, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी
तकनीकी सत्र में ओरेकल इंडिया के सीनियर डायरेक्टर नीरज नारंग ने कृत्रिम मेधा और नई तकनीकों पर प्रकाश डाला। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. उज्ज्वल पटनी ने लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा, “सफलता एक सफर है, जिसमें निरंतर सीखना जरूरी है।”
GNIOT
GNIOT में ‘नवांकुर-2025’ का शानदार आयोजन
छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगाए। पारंपरिक और आधुनिक नृत्य, विशेष रूप से एक छात्रा के शास्त्रीय नृत्य और बॉलीवुड-पश्चिमी नृत्य के मिश्रण ने दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के समापन पर गौरव गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा, “हमारा प्रयास है कि GNIOT का हर छात्र शैक्षणिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हो।
GNIOT
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए
” डॉ. धीरज गुप्ता ने छात्रों से इस मार्गदर्शन का लाभ उठाकर अपने करियर में नई ऊंचाइयां छूने का आह्वान किया। ‘नवांकुर-2025’ ने नवागंतुक छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया। संस्थान प्रशासन ने इसकी सफलता पर प्रसन्नता जताई और भविष्य में ऐसे आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। 

Related posts

Leave a Comment