GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का भव्य समापन
ग्रेटर नोएडा, 30 सितंबर 2025: दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) ने अपने पीजीडीएम द्वितीय वर्ष के 450 विद्यार्थियों और 60 से अधिक फैकल्टी सदस्यों के लिए 1 से 27 सितंबर तक नौ देशों में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक परिवेश, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना था।

संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन अबू धाबी, मलेशिया, सिंगापुर, दुबई, ओमान, बहरीन, वियतनाम, कजाकिस्तान और जॉर्जिया में किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रमुख विश्वविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लीडरशिप, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रबंधन, वित्तीय विश्लेषण, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों में शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेशन कोर्स पूरे किए।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने एआई तकनीकों, डेटा एनालिटिक्स, ग्राहक व्यवहार विश्लेषण, वित्तीय मॉडलिंग और रणनीतिक निर्णय निर्माण में कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया। साथ ही, औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से उन्होंने वैश्विक व्यावसायिक प्रक्रियाओं और आधुनिक प्रौद्योगिकियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। सांस्कृतिक यात्राओं ने विद्यार्थियों को विभिन्न देशों की परंपराओं और वैश्विक दृष्टिकोण को समझने का अवसर प्रदान किया।

संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम ने कहा, “यह इमर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक नेतृत्व, बहुसांस्कृतिक समझ और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की गहन जानकारी प्रदान करता है। यह उन्हें न केवल शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि नेटवर्किंग, नवाचार और नेतृत्व कौशल में भी आगे बढ़ाता है।”सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने जोर देकर कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा की सीमाओं से बाहर निकालकर वैश्विक व्यावसायिक दुनिया में प्रतिस्पर्धी बनाता है। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल ट्रेड, ब्लॉकचेन के माध्यम से प्रबंधन, और इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण ने विद्यार्थियों के करियर को नए आयाम दिए।

इसके अतिरिक्त, जीआईएमएस ने विभिन्न देशों के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जो शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान और व्यावहारिक अनुभव के अवसर प्रदान करेंगे। यह सहयोग विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में सशक्त बनाएगा।

विद्यार्थियों ने इस अनुभव को प्रेरणादायक और करियर के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने विश्वविद्यालयों और उद्योगों में प्राप्त अनुभवों को अपनी वैश्विक दक्षताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण माना।जीआईएमएस के सीईओ ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखेगा, ताकि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और अवसर प्राप्त हों। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सशक्तीकरण के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ।
ये भी पढ़ें…….
UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन
https://udhyognirman.com/upits-up-international-trade-show-concludes/
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा की, 25 से 29 सितंबर को होगा मेगा इवेंट..-
Whatsapp : किसान नेताओ को किया :हाउस अरेस्ट
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : PM MODI ने लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति का जायजा

