GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को ‘बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया’ अवॉर्ड से सम्मानित
ग्रेटर नोएडा, 6 अक्टूबर 2025 दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान जीएनआईओटी (GNIOT) इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) ने एक बार फिर शिक्षा जगत में अपनी छाप छोड़ी है। संस्थान को दिल्ली में आयोजित ‘एजुकेशन कॉनक्लेव 2025 सह नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह’ के दौरान ‘बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया’ अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी के हाथों प्रदान किया गया।

यह भव्य समारोह एलीट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा हिमालयन आशियाना ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें देश भर से नामचीन संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य अतिथि सुरेश पचौरी के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से वाइस प्रेसिडेंट सीआरसी जितेंद्र वशिष्ठ ने भाग लिया और मुख्य अतिथि के हाथों यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त किया। संस्था के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “यह राष्ट्रीय स्तर का अवॉर्ड जीएनआईओटी (GNIOT) इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के लिए गर्व का विषय है।
इसका श्रेय समस्त फैकल्टी, स्टाफ और संस्थान के छात्रों को जाता है। हम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कटिबद्ध हैं, और इसी का परिणाम है कि हम रोजगार के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचे हैं।” उन्होंने आगे बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करना है। आज पूरे देश के लगभग 22 राज्यों से छात्र मैनेजमेंट कोर्स के लिए यहां आते हैं। इस अवॉर्ड के बाद परिसर में खुशी का माहौल है, और संस्थान छात्रों के रोजगार के लिए निरंतर गतिविधियां आयोजित करता रहता है।

संस्था के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता और वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूरे जीएनआईओटी परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा, “विगत मात्र पांच वर्षों में जीएनआईओटी (GNIOT) ने देश की शीर्ष मैनेजमेंट संस्थाओं की श्रेणी में स्थान बनाया है। यह अवॉर्ड शिक्षा क्षेत्र में हमारे समूह का नाम रोशन करता है। हम सभी सदस्यों से छात्र हित में कड़ी मेहनत जारी रखने का आह्वान करते हैं।” संस्था के निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम ने बताया, “इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रमुख संस्थाओं को आमंत्रित किया गया था।
इतने भव्य आयोजन में जीआईएमएस को सम्मानित होना सभी के लिए गौरव का विषय है।” जीएनआईओटी (GNIOT) इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, जो जीएनआईओटी समूह का हिस्सा है, एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त और एचएलएसीटी तथा यूके द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान है। यह पीजीडीएम, एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्सेज में विशेषज्ञता रखता है। संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हमेशा से ही सराहनीय रहा है, जहां छात्रों को डेलॉइट, एचसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा क्रोमा जैसी प्रमुख कंपनियों में अवसर मिलते हैं।
यह अवॉर्ड संस्थान की प्लेसमेंट उत्कृष्टता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करता है। संस्था के अधिकारियों ने भविष्य में भी छात्रों के हित में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प जताया है।
ये भी पढ़ें…….Ravan Dahan , Ravan Dahan
UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन
Driving My Dream “ड्राइविंग माय ड्रीम” के तहत बेटियों को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

