GNIDA ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सतर्कता: दूसरे दिन भी जारी रही पानी की रैंडम गुणवत्ता जांच

GNIDA ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सतर्कता: दूसरे दिन भी जारी रही पानी की रैंडम गुणवत्ता जांच

ग्रेटर नोएडा, 10 जनवरी 2026: इंदौर में दूषित पानी से हुई घटनाओं और स्थानीय स्तर पर कुछ क्षेत्रों (जैसे डेल्टा-1) में मिली शिकायतों के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण GNIDA ने पूरे शहर में पानी की गुणवत्ता की एहतियाती जांच अभियान तेज कर दिया है। आज अभियान का दूसरा दिन था, जिसमें 8 टीमों ने 22 से अधिक स्थानों पर रैंडम जांच की।प्राधिकरण की टीमों ने सेक्टर अल्फा-1 एवं 2, बीटा-1 एवं 2, नॉलेज पार्क-1, 2 एवं 3, ज्यू-1, म्यू-1, ईकोटेक-1, 6, 7 एवं 8, टेकजोन-4, सेक्टर-10 तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई आवासीय सोसायटियों में जांच की। टीमों ने टीडीएस मीटर, पीएच और क्लोरीन किट जैसे आवश्यक उपकरणों का उपयोग किया। जांच के दौरान सभी स्थानों पर पानी मानकों के अनुरूप पाया गया, जिससे संतोषजनक रिपोर्ट मिली है।
GNIDA
GNIDA टीम
टीमें घर-घर जाकर निवासियों से सीधा संपर्क कर रही हैं, आरडब्ल्यूए से फीडबैक ले रही हैं तथा गुणवत्ता पर नाम, मोबाइल नंबर और पते सहित लिखित बयान भी दर्ज कर रही हैं। निवासियों ने इस रैंडम जांच अभियान की सराहना की है।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण GNIDA के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। वर्क सर्किल वाइज 8 टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार चार दिनों तक चलेंगी। अब तक 100 से अधिक घरों में रैंडम जांच हो चुकी है।
GNIDA
GNIDA
इसके अलावा, श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च की दो टीमें भी तैनात हैं, जो स्वतंत्र रूप से रैंडम जांच कर रही हैं। टीमें जलापूर्ति लाइनों में लीकेज, सीवर चोकिंग/ओवरफ्लो तथा ड्रेन-सीवर-पानी कनेक्शन प्वाइंट्स की गहन जांच भी कर रही हैं। यूजीआर और पंपिंग स्टेशनों से भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
GNIDA प्राधिकरण की अपील
प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा, “ग्रेटर नोएडा में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यदि किसी क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत मिलती है, तो तुरंत जल विभाग को सूचित करें।” शिकायत के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं:

  • वरिष्ठ प्रबंधक जल: 9205691408
  • प्रबंधक जल: 8937024017

टीम शीघ्र समस्या का समाधान करेगी। निवासियों से अनुरोध है कि पानी के मोटर केवल सप्लाई के समय ही चलाएं, ताकि दबाव और गुणवत्ता प्रभावित न हो।यह अभियान 12 जनवरी तक चलेगा, जिससे शहरवासियों को सुरक्षित और स्वच्छ पानी मिलने की गारंटी सुनिश्चित हो सके।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि किसी भी लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment