हैबतपुर डूब क्षेत्र Floodplain में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 10,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त।

बाढ़ क्षेत्र Floodplain में अतिक्रमण पर चल रहा बुलडोजर

हैबतपुर डूब क्षेत्र Floodplain में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 10,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त। 

डूब क्षेत्र Floodplain में चल रही अवैध प्लॉटिंग पर अथॉरिटी का चला बुलडोजर
डूब क्षेत्र Floodplain में चल रही अवैध प्लॉटिंग पर अथॉरिटी का चला बुलडोजर

ग्रेटर नोएडा: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सख्त आदेशों के बाद, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार, 08 अक्टूबर 2025 को हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। प्राधिकरण ने हैबतपुर गांव के Floodplain डूब क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही ‘शिवम एंक्लेव’ कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाकर करीब 10,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस दौरान 10 से अधिक निर्मित घरों, 15 बाउंड्री वॉल और 700 मीटर सीवर लाइन को ध्वस्त कर दिया गया, जिसने कालोनाइजरों और अवैध निर्माण करने वालों को एक कड़ा संदेश दिया है।

Floodplain की भूमि पर अतिक्रमण हटाते अधिकारी , मौके पर कार्रवाई करते हुए
डूब क्षेत्र में Floodplain की भूमि पर अतिक्रमण हटाते अधिकारी , मौके पर कार्रवाई करते हुए

एनजीटी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई एनजीटी में डूब क्षेत्र Floodplain में अतिक्रमण के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद हुई। एनजीटी ने सिंचाई विभाग से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण होने के कारण, सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग और भूलेख विभाग की टीम ने सिंचाई विभाग और पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने इस कार्रवाई के बाद चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए कोई भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर Floodplain डूब क्षेत्र में। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क करके उसकी वैधानिकता की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें और अवैध कॉलोनियों में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

डूब क्षेत्र में Floodplain की भूमि पर अतिक्रमण हटाते अधिकारी , मौके पर कार्रवाई करते हुए
डूब क्षेत्र में Floodplain की भूमि पर अतिक्रमण हटाते अधिकारी , मौके पर कार्रवाई करते हुए

डूब क्षेत्र में चल रही थी अवैध प्लॉटिंग

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम हैबतपुर के खसरा संख्या 180, 181, 184, 194, 195, 196, 198, 199, 201, 202, 206, 211 और 212 की जमीन हिंडन नदी के Floodplain डूब क्षेत्र में स्थित है। इसके बावजूद, कुछ कालोनाइजर चोरी-छिपे प्लॉटिंग करके इसे शिवम एंक्लेव के नाम से बेच रहे थे। रोजगार की तलाश में दूरदराज से आए लोगों ने घर बनाने की चाहत में इन कालोनाइजरों के झांसे में आकर जमीनें खरीद ली थीं और निर्माण शुरू कर दिया था।

अवैध निर्माण करने वाले लोगों को प्राधिकरण की तरफ से पहले भी नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन नोटिसों का कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद एनजीटी के आदेश को मानते हुए प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया।

बाढ़ क्षेत्र Floodplain में अतिक्रमण पर चल रहा बुलडोजर
बाढ़ क्षेत्र Floodplain में अतिक्रमण पर चल रहा बुलडोजर

दो घंटे चला बड़ा अभियान

बुधवार सुबह करीब 7 बजे से यह अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुरू हुई और लगभग दो घंटे तक चली। इस दौरान कार्रवाई में 4 जेसीबी और 3 डंफरों का इस्तेमाल किया गया। टीम ने 10 से अधिक निर्मित घरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, अवैध रूप से डाली गई करीब 700 मीटर सीवर लाइन को भी तोड़ दिया गया, जिससे कालोनाइजरों के मंसूबे पर पानी फिर गया।

अतिक्रमण हटाने के इस बड़े अभियान में महाप्रबंधक एके सिंह, ओएसडी राम नयन सिंह, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, वरिष्ठ प्रबंधक (सीवर विभाग) विनोद शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक रतिक, प्रबंधक अभिषेक सिंह, नितीश कुमार और बिजेंद्र कुशवाहा, सहायक प्रबंधक राजीव मोटला, राम किशन, भूपेंद्र त्यागी, पुलिस अधिकारी दीक्षा सिंह, पुलिस बल और सिंचाई विभाग की टीम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में भी Floodplain डूब क्षेत्र और अधिसूचित एरिया में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण के खिलाफ ऐसे ही कठोर अभियान जारी रहेंगे।


Related posts

Leave a Comment