बुखार (FEVER) से छात्रा व छात्र की मौत, लोगों में दहशत

Fever

बुखार (FEVER) से छात्रा व छात्र की मौत, लोगों में दहशत

 

रबूपुरा। मौसम परिवर्तन के साथ ही बीमारी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कस्बे में बुखार (FEVER) के कारण एक दसवीं की छात्रा एवं कक्षा 2 के छात्र की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के दावे अनुसार ड़ेंगू के कारण दोनों की मौत हुई है। उधर स्वास्थ्य विभाग चैन की नींद सो रहा है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है तथा (FEVER) बीमारी के बढ़ते प्रकोप के चलते लोगों में भय का माहौल है।

जानकारी अनुसार कस्बे के मोहल्ला शहीद नगर निवासी नहीम की 15 वर्षीय बेटी सुमेला निजी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी। दो दिन पूर्व उसे बुखार (FEVER) आया था। सोमवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे दनकौर स्थित निम्स अस्पताल ले गए। जहां उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था तथा मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता के अनुसार दो दिन पहले उसकी बेटी सुमेला (15) दूसरी बेटी माईन (10) व बेटा अल्फेज (2) को दो दिन पहले अचानक बुखार (FEVER)आया था। निम्स अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने सुमेला को डेंगू (FEVER) बताया था।

उधर सोमवार को ही कस्बे के मोहल्ला फूल विहार निवासी कक्षा दो में पढ़ने वाले 7 वर्षीय लटटू की भी बुखार (FEVER) के चलते मौत हो गई थी। जिसका इलाज बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पीड़ितों का दावा है कि उसकी मौत भी डेंगू बुखार (FEVER) से हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है मौसम परिवर्तन के दौरान मौसमी बीमारियों (FEVER) का प्रकोप बढ़ जाता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं होता। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता कई लोगों की जिंदगी निगल जाती है।

ये भी पढ़ें……. 

   नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment