Ghaziabad के रईसपुर गांव के रहने वाले किसान सुरविंदर ने अनोखे तरीके से अपनी शादी कोअंजाम दिया
Ghaziabad उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक शादी चर्चा का विषय बनी हुईहै। गाजियाबाद के रईसपुर गांव के रहने वाले किसान सुरविंदर ने अनोखे तरीके से अपनी शादी कोअंजाम दिया। उन्होंने अपनी शादी कोसामाजिक महोत्सव के रूप में मनाया। ये शादी गाजियाबाद कीगोविंदपुरम स्थित श्री गणपति फॉर्म में हुई। इस शादी में पहुंचने वाले लोग हैरान रह गए। अनोखेढंग से शादी करने के पीछे सुरविंदर किसान का मकसद था कि वो समाज को पर्यावरण संरक्षण औरदहेज मुक्त शादी का संदेश दे सकें।

Ghaziabad
इस शादी में क्या रहीं खासियतेंइस शादी की खासियत ये है कि किसान और उसके परिजनों ने समाल कल्याण के लिए कई कामकरते हुए शादी को संपन्न कराया है। महिलाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाईसेंटर की शुरुआत की गई। काम सीखने के बाद उन्हें काम भी दिलाया जाएगा। समाज के हर वर्ग कोसहयोग करके आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण काम करने कीयोजना बनाई गई है।इस शादी में गौ सेवा भंडारा कराया गया।
सिलाई स्कूल का उद्घाटन किया गया।
स्लम स्कूल का उद्घाटन किया गया।वृद्धों के लिए भारत दर्शन तीर्थ यात्रा का आयोजनगांव गोद योजनाजीरो वेस्ट वैवाहिक कार्यक्रमनशा छोड़ो जागृति अभियान
वर-वधू द्वारा ई लाइब्रेरी खोलने का संकल्प लिया गया।दहेज में लिए 11000 पौधेआपको जानकर हैरानी होगी कि किसान ने दहेज रूप में अपने ससुराल वालों से 11000 पौधे दान मेंलिए। इससे पर्यावरण को फायदा होगा।
इसके अलावा उनकी बारात किसी गाड़ी में नहीं बल्किबैलगाड़ी में गई। किसान ने कहा कि उन्होंने इस तरह से शादी करके लोगों को संदेश दिया है।
http://Greater noida – टेंट गोदाम में अचानक लगी भीषण आग
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm