GBN राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
गौतमबुद्धनगर GBN, 01 जनवरी 2026: जनपद में आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत GBN अध्यक्ष अमित चौधरी ने दो दर्जन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे जनवरी माह (1 से 31 जनवरी 2026) तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है।

कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन की शपथ ली गई। मुख्य अतिथि अमित चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा, “यातायात नियमों का पालन सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जान बचाने के लिए जरूरी है।” उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर देते हुए ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान की सराहना की। साथ ही ओवर स्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की।

डीसीपी (यातायात) प्रवीण रंजन सिंह ने जनपद को ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ बनाने के लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर ड्राइविंग और अन्य उल्लंघनों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। यह प्रयास उत्तर प्रदेश सरकार के ‘जीरो फेटेलिटी माह’ के विजन से जुड़ा है, जिसका लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करना है।
एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पाण्डेय ने अभियान की रूपरेखा बताई। उन्होंने ‘वीर योजना’ के तहत दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता, ‘कैशलेस ट्रीटमेंट योजना’ के माध्यम से नकद रहित इलाज और ‘हिट एंड रन योजना’ के तहत मुआवजे के प्रावधान की विस्तृत जानकारी दी। प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न इलाकों में घूमकर जागरूकता संदेश, पोस्टर और शपथ अभियान चलाएंगे।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैसलाल, एआरटीओ विनय सिंह, यात्रीकर अधिकारी के.जी. संजय, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) संजय गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और करीब 150 से अधिक नागरिक उपस्थित रहे।संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस माह में सक्रिय भागीदारी करें। हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, गति सीमा का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। सुरक्षित सड़कें ही सुरक्षित और खुशहाल जीवन की गारंटी हैं।
यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में ‘जीरो फेटेलिटी’ लक्ष्य के साथ चल रहा है, जिसमें परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभाग समन्वय से कार्यरत हैं।
ये भी पढ़ें…….
नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

