GBN में 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड विशेष अभियान

GBN

GBN में 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड विशेष अभियान

अंत्योदय, 70+ उम्र वाले व सभी राजकीय कर्मचारी 100% पात्र, राशन कार्ड धारक भी बना सकते हैं कार्ड

गौतम बुद्ध नगर GBN, 28 नवंबर 2025: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत परिवार के हर सदस्य को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने वाले गोल्डन कार्ड बनवाने का सुनहरा मौका एक बार फिर आ गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में 25 नवंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

GBN
GBN

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (GBN) डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना में परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनता है और पूरा परिवार मिलकर भी 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज ले सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, कोटेदार, स्कूल शिक्षक, ग्राम प्रधान, सचिव और जन सूचना केंद्र संचालकों से अधिक से अधिक पात्र परिवारों के कार्ड बनवाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

 

ये लोग हैं पूरी तरह पात्र सभी अंत्योदय कार्ड धारक (गुलाबी/लाल राशन कार्ड वाले

  • 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग
  • उत्तर प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारी एवं पेंशनर
  • अन्य राशन कार्ड धारक अपनी पात्रता ऑनलाइन चेक करके कार्ड बनवा सकते हैं
  • कार्ड कैसे बनवाएं?आयुष्मान भारत ऐप डाउनलोड करके
  • ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करके
  • नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर
  • टोल-फ्री नंबर 14555 या 1800-1800-4444 पर कॉल करके
  • आशा, आंगनवाड़ी, कोटेदार, शिक्षक या जन सूचना केंद्र की मदद से

आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड और राशन कार्डसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि इस एक महीने के विशेष अभियान का लाभ उठाएं और अपना एवं अपने परिवार का आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड जरूर बनवाएं, ताकि भविष्य में किसी गंभीर बीमारी के समय 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आसानी से मिल सके।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

 

 

Related posts

Leave a Comment