GBN मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 3 ERO सहित 12 सहायक अधिकारियों का वेतन रोका; 130 BLO व 13 सुपरवाइजरों पर FIR की संस्तुति

GBN

GBN मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 3 ERO सहित 12 सहायक अधिकारियों का वेतन रोका; 130 BLO व 13 सुपरवाइजरों पर FIR की संस्तुति

 

 

GBN ग्रेटर नोएडा, 05 नवंबर 2025: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची तैयार करने में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। 3 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) और 12 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा, 130 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और 13 सुपरवाइजरों के खिलाफ वेतन रोकने के साथ ही FIR दर्ज कराने की संस्तुति की गई है।

 

GBN जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम की समीक्षा में पता चला कि कई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ERO, सहायक ERO, BLO और सुपरवाइजरों ने तहसील से गणना प्रपत्र प्राप्त करने के बाद भी आवश्यक कार्यवाही को अपेक्षित गति नहीं दी।

 

चुनाव आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जिसके लिए 04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्रों का वितरण और प्राप्ति का कार्य चल रहा है। इस गंभीर अनदेखी पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल आदेश जारी कर कार्रवाई की।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। GBN डीएम वार रूम से जारी निर्देशों में सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सक्रिय होने के आदेश दिए गए हैं।

 

यह कार्रवाई मतदाता सूची की शुद्धता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए की गई है, ताकि आगामी चुनावों में कोई कमी न रहे। जिले में पुनरीक्षण कार्य अब तेजी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें……. 

   नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment