Gautam budh nagar
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा योजना की अब तक की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। साथ ही बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति को और तेज करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ बैंकों की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर सभी बैंक अधिकारियों को योजना के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना आवश्यक है। अतः सभी बैंक अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करें, जिससे पात्र युवाओं को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ मिल सके।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि योजना से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से ऋण उपलब्ध कराया जाए, जिससे जनपद में स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन को और गति मिल सके।


बैठक में उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला लीड बैंक प्रबंधक राजेश सिंह कटारिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें…….
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) पर (डॉ. खुशबू सिंह) सम्मानित
- T20 में भारत की ऐतिहासिक जीत! पूरी दुनिया में एक बार फिर तिरंगा लहराया
- Yatharth hospital: महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा
- T20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय महिला टीम ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला
- International Womens Day के पावन अवसर पर नोएडा में (Womens Marathon) महिला मैराथन के जरिए दिखा नारी शक्ति का उद्घोष
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिली बड़ी सौगात, CM योगी ने किया Kapil Dev के KDSG अस्पताल का उद्घाटन।-
Whatsapp : नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य मैराथन भाजपा जिला अध्यक्ष ने मातृशक्ति को सराहा।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :ईरान-इस्राइल युद्ध की आग में झुलस रहे MSME उद्योग, IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने जताई बड़ी चिंता।

