Noida सेक्टर-62, नोएडा में ship (जहाज) पर विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

Noida ship (जहाज) पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया।आरोपितों की पहचान उन्नाव निवासी अंकित, अमरोहा निवासी अरीबा, रामपुर निवासी यावेन्द्र, सुल्तानपुर निवासी दुर्गेश और गाजियाबाद निवासी बादल के रुप में हुयी।ये लोग फर्जी वेबसाइट बनाकर, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर एड डालकर लोगों को लुभाकर फर्जी ऑफर लेटर देता था।

इसके बाद मेडिकल कराने, एसटीसीडब्लू, एसआईडी, सीडीसी कार्ड आदि बनवाने के नाम पर पैसा ठगा जाता था।Noida एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस टीम ने 21 सितंबर को आईथम टावर सेक्टर-62, Noida में ship(जहाज) पर विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक कॉल सेन्टर का पर्दाफाश करते हुए कॉल सेन्टर संचालक सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, 8 कम्प्यूटर सीपीयू, 1 लैपटॉप, 5 मोबाइल, 11 मुहर, 2 सिम कार्ड, 1 एसआईडी कार्ड, 1 सीडीसी, 1 पासपोर्ट, 8 दस्तावेज ऑफर लेटर बरामद किए गए हैं।इस गैंग के दो लोग आकाश और आकांक्षा पांडे अभी भी फरार हैं।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


पुलिस पूछताछ चला कि ये गैंग लोगों को फंसाने के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू से लेकर तमाम चीजों को प्रोटोकॉल यूज करते थे।लोगों को बताने के लिए एक अभियुक्त (बादल) हमेशा पासपोर्ट के साथ मौजूद होता था, जोकि अपनी नौकरी की बात कहता था।पुलिस को इस गैंग के दो बैंक अकाउंट भी मिले हैं, जिससे जांच की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि ये लोग यहा पर दो महीने से इस जालसाझी को अंजाम दे रहे थे।

नगर पालिका परिषद Dadri द्वारा बस स्टैंड तक स्वच्छता रैली का आयोजन

Related posts

Leave a Comment