Greater noida क्षेत्र के थाना दादरी में एक व्यक्ति ने सर्वोत्तम ग्रुप वसर्वोत्तम मेगा के निदेशकों सहित 7 के खिलाफ लाखों रुपए के धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि रोहित पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है किविभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन देखर उन्होंने मैसर्स इन्वेस्टर क्लिनिक इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेडनामक फर्म के माध्यम से सर्वोत्तम वर्ड न्यू ओइडा आवासीय योजना प्रोजेक्ट में दो प्लॉट 5-5 लाखरुपए देकर बुक करवाया।
पीड़ित के अनुसार बिल्डर विकास जैन, आशीष शर्मा, अमित सोनी, ममता,आशुतोष सिंह आदि ने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि यह प्रोजेक्ट सभी मानकों को पूरा करता है।पीड़ित के अनुसार उन्होंने आरोपियों के झांसे में आकर पांच-पांच लाख रुपया देकर दो प्लाट बुक करालिया। बाद में उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा नोटिफिकेशन जारी हुआ

Greater noida
जिसमेंसर्वोत्तम वर्ड के विज्ञापन को भ्रामक और कपटपूर्ण बताते हुए खरीदारों और निवेशकों को आगाह कियागया कीसर्वोत्तम वर्ड न्यू ओइडा नाम की हाईटेक टाउनशिप से सर्वोत्तम मेगा पोलिस नाम की रियलएस्टेट परियोजना जिसका विज्ञापन समाचार पत्र, रेडियो, टीवी आनलाइन डिजिटल माध्यम से प्रचारतथा प्रसारित किया जा रहा है वह पूर्ण रूप से भ्रामक एवं कपटपूर्ण है। इस प्रोजेक्ट में अंकित तीनोंयूपी रेरा पंजीकरण संख्या को अन्य प्रमोटर मैसर्स उत्तम स्टील एंड कंस्ट्रक्शन तथा मैसर्स अंसल
हाईटेक टाउनशिप के नाम पर दर्ज होना बताया गया। इस विज्ञापन के बाद पीड़ित डर गया, तथाउसने आरोपीय से अपने पैसे वापस मांगे।
आरोपियों ने उसे पैसे देने की बजाय उसे डराना धमकानाशुरू कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रहीहै।
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma
