सेक्टर-110 स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर को सर्विस लिफ्ट
के गिरने से भगदड़ मच गई। हादसे में चार लोगों को मामूली चोटें आईं। उनका हॉस्पिटल में ही उपचार
चल रहा है। पीड़ितों ने बताया कि सर्विस लिफ्ट अचानक से आठ फुट ऊंचाई से नीचे आ गिरी। लिफ्ट के
गिरते ही लिफ्ट में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
लिफ्ट गिरते ही अस्पताल के कर्मचारी मौके पर
पहुंचे लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि जिस वक्त
लिफ्ट गिरी, उस दौरान उसमें सिद्धनाथ निवासी बरौला, सृष्टि श्रीवास्तव निवासी भंगेल, अर्जुन निवासी
सलारपुर और सुखदेव निवासी सुल्तानपुर सेक्टर-128 सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। उनका उपचार
चल रहा है।
मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया गया। स्थिति सामान्य है। हादसे में घायल हुए सभी लोग
हॉस्पिटल के ही कर्मचारी बताए गए हैं। एडीसीपी ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक को लिफ्ट की जांच
कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। मेंटेनेंस और सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की जाएगी।
हॉस्पिटल में हुएहादसे की सूचना
मिलते ही बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी और अन्य लोग वहां पर पहुंचे थे, लेकिन
हॉस्पिटल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया और पीड़ितों से भी नहीं मिलने दिया गया।