आगरा, उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना खंदौली के अंतर्गत यमुना expresswayके पास रविवार सुबह एक तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारीदी।खंदौली थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश चौहान के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक महिलाऔर आठ बच्चियां तालाब में डूबने लगीं, उनकी चीख पुकार सुनकर पुलिस ,होमगार्ड और लोग वहांएकत्र हो गए।

expressway
होमगार्ड मुकेश चौहान और वहां पहुंचे लोगों में से दो लोग तुरंत तालाब में कूद गए और एक महिलातथा चार बच्चों को तो सही सलामत बाहर निकाल निकाल लिया, लेकिन शेष चार बच्चियों कीहालत बहुत नाजुक थी, जिनमें से एक ने तो वहीं दम तोड़ दिया जबकि बाकी तीन बच्चियों को तुरंतएस.एन.मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन वहां अन्य तीन बच्चियों की भी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस तालाब का निर्माण वर्षा जल संचयन के लिए यमुनाexpressway प्राधिकरणद्वारा किया गया था। इस हादसे में जान गंवाने वाली चार बच्चियों की उम्र 11 से 12 वर्ष के बीचबताई जा रही है। चार-पांच दिन पूर्व ही कानपुर देहात की घुमंतू जाति के लोगों के एक परिवार नेतालाब के पास पड़ी खाली जमीन पर अपने डेरा लगाया था। बच्चियां इसी परिवार की थीं।
YouTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma
