Fortis : उत्तर प्रदेश में पहली बार हुई दुर्लभ टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी

Table of Contents

Fortis ग्रेटर नोएडा ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया

 

Greater noida ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। उत्तर प्रदेश में पहली बार और Fortis हेल्थकेयर ग्रुप में पहली बार, अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

यह सर्जरी पूर्व भारतीय राष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट हरपाल सिंह के लिए की गई, जो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।यह सर्जरी वैश्विक स्तर पर भी दुर्लभ मानी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी सभी स्पाइन सर्जरी का 1% से भी कम हिस्सा होती है, और टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट तो विश्व भर में 0.1% से भी कम मामलों में की जाती है। भारत में अब तक केवल चार चिकित्सा केंद्रों ने इस जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के तीन अस्पताल शामिल थे। अब फोर्टिस ग्रेटर नोएडा इस सूची में शामिल हो गया है।41 वर्षीय हरपाल सिंह कई वर्षों से गंभीर कमर दर्द से जूझ रहे थे।

2007 में हुई एक स्पाइन सर्जरी के बाद भी उनकी हालत बिगड़ती गई। जांच में पता चला कि उनकी रीढ़ में एल4-5 और एल5-एस1 स्तरों पर डिस्क डीजेनेरेशन और एल3-4 स्तर पर स्पाइनल अस्थिरता थी। उनकी उम्र और सक्रिय जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने एल3-4 पर फ्यूजन और एल4-5 व एल5-एस1 पर कृत्रिम डिस्क प्रत्यारोपण का फैसला किया।इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व डॉ. हिमांशु त्यागी (हेड, स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक सर्जरी) ने किया। उनकी टीम में डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. भूप सिंह (हेड, एनेस्थीसिया), डॉ. जगदीश चंदर (हेड, सर्जरी डिपार्टमेंट) और एक अनुभवी वैस्कुलर सर्जन शामिल थे। सर्जरी दो चरणों में एंटीरियर अप्रोच से की गई, जिसमें रक्त वाहिकाओं, पेट के अंगों और नसों को नुकसान पहुंचने का खतरा था। फिर भी, टीम ने इसे बिना किसी जटिलता के पूरा किया।


सर्जरी के अगले ही दिन हरपाल सिंह चलने-फिरने में सक्षम हो गए और चौथे दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब वह स्वतंत्र रूप से चल सकते हैं और सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। हरपाल सिंह ने कहा, “कई सालों के दर्द के बाद मैंने उम्मीद छोड़ दी थी। कनाडा से भारत इलाज के लिए आया और फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के डॉक्टरों ने मुझे नई जिंदगी दी। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Fortis ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, “यह हमारी टीम की असाधारण क्षमता और अस्पताल के उन्नत ढांचे का प्रमाण है। उत्तर प्रदेश में पहली बार इस स्तर की चिकित्सा सेवा देना हमारे लिए गर्व की बात है।”
यह सफलता न केवल फोर्टिस हेल्थकेयर के लिए एक मील का पत्थर है

बल्कि ग्रेटर नोएडा को जटिल स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करती है।

Related posts

Leave a Comment