Food Safety Department गौतम बुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन: दीपावली से पहले मिठाई और नमकीन की दुकानों पर छापेमारी, 1100 किलो प्रदूषित मिठाई नष्ट
नोएडा, 08 अक्टूबर 2025: आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ सुनिश्चित करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। विभाग की टीमों ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 08 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए और लगभग 1100 किलोग्राम प्रदूषित मिठाई का विनष्टीकरण किया।

Food Safety Department सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एस.के. पांडेय, ओ.पी. सिंह और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने नोएडा के सेक्टर-115 स्थित रमा शंकर की मिठाई निर्माणशाला पर छापा मारा। यहां अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में तैयार की जा रही भारी मात्रा में प्रदूषित मिठाइयां बरामद की गईं। इनमें बूंदी के लड्डू, मोहन बर्फी, मोहन केक, मोहन पेड़ा, पत्तीसा और कच्ची बर्फी शामिल थीं। टीम ने इन मिठाइयों के 6 नमूने जांच के लिए लिए और लगभग 1100 किलोग्राम प्रदूषित मिठाई को नष्ट करवाया।
इसी तरह, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों मुकेश कुमार, मालती, विशाल गुप्ता और विजय बहादुर पटेल की दूसरी टीम ने लखनावली सूरजपुर स्थित वीरेंद्र नमकीन भंडार से नमकीन का 1 नमूना लिया और 38 किलोग्राम नमकीन सीज की। साथ ही, चेहरपुर खादर स्थित रामाशीष स्वीट्स से पेड़ा का 1 नमूना संग्रहित किया गया। कुल 08 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
सहायक आयुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच और नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि जनपद वासियों को मानक के अनुरूप शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों। यह कदम दीपावली के दौरान खाद्य गुणवत्ता को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
ये भी पढ़ें…….
गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

