Flood पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए गौतम बुद्ध नगर से राहत सामग्री रवाना
गौतम बुद्ध नगर,Flood 16 सितंबर 2025: पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट परिसर से जिलाधिकारी मेधा रूपम ने राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया।
यह राहत सामग्री जिला प्रशासन और नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (NAEC) के संयुक्त प्रयासों से तैयार की गई है। इसमें 13,500 परिधान, 1,500 मेडिकल किट, 500 दूध के बॉक्स और अन्य आवश्यक राहत सामग्रियां शामिल हैं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इस अवसर पर कहा कि नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर का यह योगदान सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने Flood बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, नगर मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश सिंह, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार और NAEC के अध्यक्ष ललित ठुकराल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह पहल पंजाब के Flood बाढ़ पीड़ितों के लिए न केवल तात्कालिक राहत प्रदान करेगी, बल्कि सामुदायिक एकजुटता का भी संदेश देगी।

