Yoga योग क्लास की प्रथम वर्षगांठ पर 50 साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Yoga

Yoga योग क्लास की प्रथम वर्षगांठ पर 50 साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Yoga ग्रेटर नोएडा सैक्टर ओमिक्रोन 1A, 01 अगस्त 2025: आज सैक्टर ओमिक्रोन 1A स्थित योग क्लास ने अपनी प्रथम वर्षगांठ बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई। श्री बलजीत नगर, प्रभारी जिला 2 के सानिध्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 50 साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
Yoga
Yoga
योग सत्र का संचालन जुगेंद्र सिंह और उनकी टीम ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और ओम् ध्वनि के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया गया। बलजीत नगर ने योग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित योग के लिए प्रेरित किया।
Yoga
Yoga
उन्होंने आयोजकों की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
Yoga
Yoga
योग क्लास की टीम और साधकों के उत्साहपूर्ण योगदान ने कार्यक्रम को सफल बनाया। समापन पर सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

Related posts

Leave a Comment