FIRE वृंदावन गार्डन सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, 15 वर्षीय बच्चा सुरक्षित बचाया गया

FIRE

FIRE वृंदावन गार्डन सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, 15 वर्षीय बच्चा सुरक्षित बचाया गया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 1 अक्टूबर 2025: बिसरख थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन सोसायटी के एक फ्लैट में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग FIRE लग गई। पांचवें फ्लोर पर स्थित इस फ्लैट में उस समय 15 वर्षीय बच्चा अकेला था, जब आग की लपटों और धुएं ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सतर्क पड़ोसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरवाजा तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फ्लैट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
Fire
आग से धुंआ धुना
जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता उस समय ड्यूटी पर थे, और वह घर में अकेला था। आग लगने के बाद पड़ोसियों ने धुआं और लपटें देखकर शोर मचाया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग FIRE पर काबू पाया गया।
Fire
आग से घर का सामान जलकर खाक
जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और आग को बुझा लिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि कोई व्यक्ति आग में नहीं फंसा था और न ही कोई हताहत हुआ। प्रारंभिक जांच में आग का कारण मंदिर में रखे दिया माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।
यह घटना सोसायटी में रहने वालों के लिए एक चेतावनी बन गई है, और दमकल विभाग ने लोगों से बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानी से करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें…….

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन

GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का भव्य समापन

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment