Fire बिजली की दुकान में लगी आग, निवासियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Fire

Fire बिजली की दुकान में लगी आग, निवासियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा, 13 दिसंबर Fire: बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह एक बिजली की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रयास शुरू कर दिए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
Fire
Fire
सुबह वॉक पर निकले सोसाइटी निवासियों ने दुकान से धुआं और लपटें निकलते देखीं। उन्होंने शटर खोलकर पानी डालने की कोशिश की, लेकिन अंदर धुआं और आग तेज थी। आसपास से पानी और पाइप का इंतजाम कर निवासियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई और एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।
जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सोसाइटी निवासियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और बड़ा नुकसान टल गया। दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
पुलिस और दमकल विभाग घटना की जांच कर रहा है।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment