FIRE गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

FIRE

FIRE गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के उद्योग विहार में सोमवार देर रात Strawman Paper Straws नामक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कंपनी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
FIRE
FIRE
जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग के व्यापक फैलाव के कारण इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों से 15 और दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।
FIRE
FIRE
करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वर्तमान में कूलिंग प्रक्रिया जारी है। प्रदीप कुमार ने बताया कि कंपनी तीन मंजिला थी और यहां फ्रूटी के लिए पेपर स्ट्रॉ बनाए जाते थे। आग लगने की सूचना देर से मिलने के कारण आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें…….Ravan Dahan , Ravan Dahan

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन

Driving My Dream “ड्राइविंग माय ड्रीम” के तहत बेटियों को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment