Flood Victims किसान सभा गौतम बुद्ध नगर का प्रतिनिधिमंडल पंजाब पहुंचा, बाढ़ पीड़ितों को सौंपी आर्थिक मदद

Flood Victims

Flood Victims किसान सभा गौतम बुद्ध नगर का प्रतिनिधिमंडल पंजाब पहुंचा, बाढ़ पीड़ितों को सौंपी आर्थिक मदद

गौतम बुद्ध नगर/पंजाब Flood Victims: किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित किसानों को नगद सहायता प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल ने गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक, गुरुचक, शहजाद कलां और पुराना धर्मकोट गांवों में जाकर किसानों की समस्याओं का जायजा लिया।
Flood Victims
Flood Victims
जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने बताया कि बाढ़ से खेतों में 10-15 फीट रेत जमा हो गई है, जिससे भूमि को खेती योग्य बनाने में भारी खर्च और समय लगेगा। किसान सभा ने कमजोर परिवारों को सीधी नकद मदद दी। संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि खालसा एड संगठन की मदद से डीजल, खाद, बीज और खाद्य किट बांटी जा रही हैं। सभा की राशि से डीजल सहायता भी प्रदान की गई।
गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब डेरा बाबा नानक को भी सहयोग राशि सौंपी गई। जिला सचिव गुरप्रीत सिंह ने स्थानीय साथियों के साथ मिलकर मदद पहुंचाई। इसमें गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह, जगदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह, किशन सिंह सरपंच, पवित्तर सिंह, गुरमुख सिंह और बबलू मंत्री का योगदान रहा।
भारतीय किसान परिषद ने खाद्य सामग्री से भरा ट्रक भेजा। एडवोकेट महेंद्र यादव, सोनू पहलवान और मनोज यादव ने वितरण में सहयोग किया। प्रतिनिधिमंडल में वीर सिंह नागर, जगबीर नंबरदार, गबरी मुखिया, शिशांत भाटी, गुरप्रीत सिंह, अशोक भाटी, संदीप भाटी, सुरेंद्र पंडित, मोनू मुखिया, प्रशांत भाटी, अमित नागर, भगत सिंह गुर्जर और नरेश नागर शामिल रहे।

ये भी पढ़ें……. 

   नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

 

Related posts

Leave a Comment