नोएडा में बिजली को लेकर किसानों का हल्ला बोल farmers protest, सौंपा ज्ञापन
नोएडा। नोएडा के डूब क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर सेक्टर-16 स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर पहलवान के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान किसान हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर नारेबाजी करते नजर आए। किसानों का कहना है कि वे वर्षों से बिना बिजली के जीवन बिता रहे हैं, लेकिन प्रशासन केवल आश्वासन देता आ रहा है। जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

किसानों ने बताया कि बिजली न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परिवारों को रात के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा की दृष्टि से भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर पहलवान ने कहा कि यह आंदोलन हक की लड़ाई है। डूब क्षेत्र के लोगों को सम्मान से जीने का अधिकार है। जब तक बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

