Protest बिल्डर के खिलाफ किसानों का हंगामा, अपनी जमीन पर लिया कब्जा:
जेवर विधायक ने किसानों से की वार्ता, कहा किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं:
रबूपुरा Protest: क्षेत्र अंतर्गत यमुना विकास प्राधिकरण ने किसानों के बिना मुआवजा दिए उन भोले भाले किसानों की जमीनों को बिल्डरों को सौंप दिया। बिल्डरों ने दर्जनों बाउंसरो व स्थानीय पुलिस के सहारे जेसीबी से किसानों की खड़ी फसल को तहस नहस कर दिया तथा विरोध किसानों को विभिन्न प्रकार की धमकियां दी। जिससे किसान संगठनों में रोष फैल गया। गुरुवार को किसानों ने अनेकों किसान यूनियनो और क्षेत्रीय विधायक को सूचना देकर एक महा पंचायत बुलाई protest। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंच उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पटवारी को बुलाकर उक्त भूमि की पैमाइश व जांच कराई गई तथा जानकारी हुई कि किसान की जमीन का मुआवजा नहीं उठा और बिल्डर ने जमीन को जबरदस्ती अवैध तरीके से अपने कब्जे में ले लिया।

विधायक ने बिल्डर व यमुना विकास प्राधिकरण को चेतावनी देते हुए किसानों के साथ अन्याय व शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नष्ट की गई फसल का मुआवजा व जुर्माना दिया जाए तथा पीड़ित किसानों से माफी मांगें तथा बगैर मुआवजा दिए किसी किसान के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार नहीं किया जाए। फिलहाल किसानों ने अपनी जमीन पर पुनः कब्जा ले लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व गांव रौनीजा निवासी किसान जगदीश, श्रीचंद, अमरेश, प्रमोद, राजेश, भंवरपाल आदि की गांव स्थित भूमि गाटा संख्या 63 का कोई मुआवजा (प्रतिकर) नहीं लिया गया है तथा पशुपालन कर जीवन यापन का जरिया है।

बिल्डर ने स्थानीय पुलिस की मदद से खड़ी फसल को तहस नहस कर दिया है। आरोप है कि किसानों के विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने किसानों से गाली गलौज की और उन्हें थाने बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया था और एक सिपाही द्वारा मारपीट कर मोबाइल छीन लिए।
किसानों के मुताबिक उपरोक्त जमीन का मुआवजा नहीं लिया गया है तथा मामले की मा0 उच्च न्यायालय ने याचिका विचाराधीन है। पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की गई थी।
ये भी पढ़ें…….
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : रामपुर में आजम खान का बड़ा दाव।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, दर्जी ट्रेड अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित

