मकान में हुआ भयंकर विस्फोट Explosive , ग्रामीणों में मचा हड़कंप
विस्फोटक Explosive सामग्री से हादसा होने की आशंका,गैस सिलेंडर फटने का दवा, पुलिस ने किया जानकारी से इंकार:
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार तड़के एक मकान में भयंकर धमाका होने से छत व दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज से इतनी तेज थी कि आसपास के मकान भी दहल गए और लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते लोगों में भगदड़ मच गई। दावा किया जा रहा है कि मकान में घरेलू गैस सिलेंडर फटा है जबकि मौके की स्थिति को देखते हुए किसी विस्फोटक Explosive सामग्री से हादसा होने की आशंका को भी नहीं नकारा जा सकता।

हालांकि गनीमत रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उधर पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र के यमुना गौर सिटी चौकी अंतर्गत गांव कादलपुर स्थित एक मकान में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अचानक तेज धमाका होने के बाद आग लग गई। धमाका इतना भयंकर था कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और वह अपने मकानो से निकलकर भाग खड़े हुए।

विस्फोट Explosive के कारण उपरोक्त कमरे की छत व दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि मकान के उपरोक्त कमरे में एक व्यक्ति किराए पर रहता था जो कि पिछले दो दिनों से गायब है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कमरे में घरेलू गैस सिलेंडर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। तो वहीं उक्त कमरे की स्थिति को देखते हुए कुछ लोग विस्फोटक Explosive सामग्री से हादसा होने की भी आशंका जाता रहे हैं।

सूत्रों के दावे अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना निरीक्षण भी किया गया। हालांकि अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। विस्फोटक Explosive घटना व स्थानीय पुलिस की कार्यशाली को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही है।
Table of Contents

