Exam : 27 जुलाई को होगी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा-2023, डीएम ने की कड़ी तैयारियां
गौतमबुद्धनगर, 22 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 27 जुलाई 2025 को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) Exam परीक्षा-2023 का आयोजन 47 परीक्षा Exam केंद्रों पर सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक एक पाली में किया जाएगा। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल-मुक्त और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के ऑडिटोरियम में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को यूपीपीएससी के मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समन्वय से परीक्षा को नकल-मुक्त और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।

जिलाधिकारी ने Exam परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे शीतल पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और कार्यशील सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि Exam परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच हो ताकि कोई भी अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि साथ न ले जा सके। बैठक में यूपीपीएससी के प्रतिनिधि पवन कुमार ने अधिकारियों को Exam परीक्षा के मानकों और प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर डीसीपी रवि शंकर निम, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों को समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करने और परीक्षा को पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
Table of Contents

