Eros Sampoornam में लगातार दूसरे सप्ताह गूंजा शांतिपूर्ण विरोध, पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Eros Sampoornam सोसायटी में आज लगातार दूसरे सप्ताह निवासियों ने VCAM चार्ज हटाने, डीजल जनरेटर की बिजली समस्या, पानी की किल्लत और ईरोज मैनेजमेंट की खराब मेंटेनेंस सेवाओं के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

पिछले सप्ताह निवासियों ने एस्टेट मैनेजर बाबिश कुमार को मांगों का ज्ञापन सौंपा था, लेकिन ईरोज के उच्च प्रबंधन ने इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया। आज के प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा भारी संख्या में शामिल हुए। विरोध ईरोज सेल्स ऑफिस के अंदर और बाहर आयोजित किया गया ताकि प्रबंधन तक कड़ा संदेश पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान एस्टेट मैनेजर बाबिश ने बाउंसरों और सिक्योरिटी टीम के साथ मिलकर निवासियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। निवासियों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और बाबिश को चेतावनी दी कि भविष्य में निवासियों पर किसी भी तरह का बल प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, ईरोज कॉरपोरेट ऑफिस (नेहरू प्लेस) से वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत बुलाकर समाधान निकालने के निर्देश दिए। Eros Sampoornam

पुलिस ने निवासियों को सलाह दी कि वे इस घटना की लिखित शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करें। इस दौरान ईरोज सेल्स टीम के प्रमुख श्री राकेश रंजन सिंह और उनकी टीम ने निवासियों का समर्थन करते हुए सेल्स ऑफिस का कामकाज रोक दिया। Eros Sampoornam
निवासियों ने मीडिया, सोशल मीडिया और पुलिस के समक्ष स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा। अगर एक सप्ताह में समाधान नहीं मिला, तो 27 जुलाई 2025 (रविवार) को विरोध को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। Eros Sampoornam निवासियों की एकता अब बदलाव की मांग कर रही है!
Table of Contents

