औषधि निरीक्षक का Medical Stores मेडिकल स्टोरों पर अभियान, दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए नमूने संग्रहित
गौतम बुद्ध नगर, 28 जून 2025: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद के Medical Stores मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में औषधि निरीक्षक जय सिंह ने नोएडा के सेक्टर 23 में स्थित लाइफ फार्मेसी और चित्रा फार्मेसी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों मेडिकल स्टोरों से दो दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। औषधि निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि आयुक्त के निर्देशों के तहत जनपद में सभी मेडिकल स्टोरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस तरह के औचक निरीक्षणों से दवाओं की गुणवत्ता और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनता को सुरक्षित और प्रभावी दवाएं उपलब्ध हों।औषधि निरीक्षक की भूमिका
ये भी पढ़ें…….
इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP
Follow this page: @UNNEWS_24X7
अजनारा होम्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों Dogs का हमला, रेजिडेंट ने भागकर बचाई जान
https://udhyognirman.com/stray-dogs-attack-ajnara-homes-society-resident/

