नोएडा की हाउसिंग सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल के बच्चे पर हमला (dogs attack) CCTV में कैद
(dogs attack) नोएडा की हाउसिंग सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-78 स्थित कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी का है, जहां दो आवारा कुत्तों ने एक 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रोहित चावला अपने परिवार के साथ कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में रहते हैं। उनका 5 साल का बेटा सचित सोसाइटी के मार्केट में चॉकलेट लेने गया था। जैसे ही सचित चॉकलेट लेकर बाहर निकला, वहां बैठे दो आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला (dogs attack) कर दिया। हमले के दौरान बच्चा नीचे गिर गया और कुत्तों ने उसे घसीटने की भी कोशिश की।
कुत्तों के हमले से सचित के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही है।
घटना के बाद सोसाइटी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों को लेकर वे कई बार नोएडा प्राधिकरण से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण सोसाइटी और आसपास के सेक्टरों में कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं।
सोसाइटी निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्तों पर नियंत्रण करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

