India Chip सेमीकंडक्टर पार्क के शिलान्यास की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
गौतमबुद्धनगर, 19 फरवरी 2026। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28, जेवर में प्रस्तावित एचसीएल और फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम India Chip Pvt. Ltd. (सेमीकंडक्टर पार्क) के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर जिलाधिकारी ने विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह और यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित हेलीपेड का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंच व्यवस्था, अतिथि एवं मीडिया दीर्घा, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई तथा यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।

हेलीपेड स्थल पर सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और यातायात संचालन सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर डीसीपी साद मियां खान, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण कंचन, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

