DM ने किया शरणालयों का निरीक्षण

DM

यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, DM ने किया शरणालयों का निरीक्षण

गौतम बुद्ध नगर, 07 सितंबर 2025: यमुना नदी में बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन पूरी तरह कृतसंकल्पित है।  जिलाधिकारी DM मेधा रूपम ने रविवार को सेक्टर-135 में स्थापित शरणालय का गहन निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध खानपान, आवास, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया, जो संतोषजनक पाई गईं।

DM
तेज बारिश में DM बढ़वार बाढ़ प्रभावित शरणालयों का निरीक्षण करते

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शरणालय में ठहरे परिवारों से बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। प्रभावित परिवारों ने सुविधाओं को संतोषजनक बताया। उन्होंने शरणालय में बच्चों के लिए संचालित पाठशाला का दौरा किया, बच्चों से संवाद किया, उनकी पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की और अधिकारियों को नियमित पाठशाला संचालन के निर्देश दिए।

DM
शरणालय में महिला से व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम

साथ ही, महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए और स्वास्थ्य विभाग को सभी के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

DM
महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करती DM

DM ने अधिकारियों को शरणालय में किसी भी असुविधा को बर्दाश्त न करने और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर-135 में स्थापित अस्थायी गौशाला का भी निरीक्षण किया, जहां पशुओं के लिए चारा, पानी, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाएं व्यवस्थित पाई गईं।

DM
शरणालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक निर्देश लेते डीएम

इसके अतिरिक्त, DM ने सेक्टर-150 के पुस्ता रोड पर असुरक्षित टेंटों में रह रहे लोगों को सुरक्षित शरणालयों में शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया, जहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे परिवारों को शरणालयों में स्थानांतरित करने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।

DM
बच्चों को किताब वितरित करती DM

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक चौहान, जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा, जिला पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता से प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

    ये भी पढ़ें…….

Related posts

Leave a Comment