DM डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
गौतम बुद्ध नगर, 22 सितंबर 2025: नवरात्रि और दशहरा पर्वों के मद्देनजर जनपदवासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए गौतम बुद्ध नगर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कमर कस ली है। DM जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर विभाग ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 07 नमूने संग्रहित किए हैं।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सय्यद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता और अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर-62, नोएडा स्थित आनंद डेयरी से बफैलो मिल्क और डबल टॉन्ड मिल्क के 1-1 नमूने, इंपीरियल स्पाइसेज रेस्टोरेंट से टोमैटो ग्रेवी और पनीर के 1-1 नमूने, दादरी स्थित सिंघल बेकरी से पाइनएपल केक का 1 नमूना, और सुपरटेक इको विलेज, बिसरख स्थित फरहान खान के स्टोर से कुट्टू आटे का 1 नमूना लिया।

इसके अतिरिक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र नाथ वर्मा ने जेवर चौराहा स्थित मिठाई की दुकान से सोन पापड़ी का 1 नमूना संग्रहित किया। कुल 07 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जनपदवासियों को मानक के अनुरूप शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें…….
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा की, 25 से 29 सितंबर को होगा मेगा इवेंट..-
Whatsapp : किसान नेताओ को किया :हाउस अरेस्ट
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : PM MODI ने लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति का जायजा लिया
Instagram : UPITS-2025 से U.P बनेगा ग्लोबल ट्रेडिंगहब, सीएम योगी

