Health जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के दिए निर्देश

Health जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के दिए निर्देश

गौतम बुद्ध नगर, 25 जुलाई 2025: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेक्टर-39 स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला Health स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई।

Health
जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते

जिलाधिकारी ने Health स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन, 102 व 108 एम्बुलेंस सेवाएं, नियमित टीकाकरण, U-WIN पोर्टल पर डाटा अद्यतन, और अति कुपोषित बच्चों की पहचान जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर जनसामान्य तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

Health
समीक्षा बैठक करते अधिकारी

उन्होंने टीकाकरण सत्रों से पहले मुनादी और प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया, खासकर उन क्षेत्रों में जहां लाभार्थियों की उपस्थिति कम है। साथ ही, जिलाधिकारी ने सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, मेडिकल उपकरणों और चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत डाटा प्रविष्टि करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, ओपीडी-आईपीडी सेवाओं तथा स्वास्थ्य संस्थानों में निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर. पी. सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उबेद कुरैशी, नोडल अधिकारी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जनपद में Health स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय और समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

 

Related posts

Leave a Comment