दादरी में MLA तेजपाल नागर के प्रयासों से विकास कार्यों की शुरुआत

MLA

दादरी में विधायक MLA तेजपाल नागर के प्रयासों से विकास कार्यों की शुरुआत

दादरी, 07 सितंबर 2025: दादरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक MLA तेजपाल नागर के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री अल्पविकसित/मलिन बस्ती योजना के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ हुआ। यह कदम दादरी को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

वार्ड-12 में वैष्णवी की दुकान से राजेश के मकान तक ₹32.48 लाख, वार्ड-7 में रेलवे रोड पर ₹5.30 लाख और वार्ड-11 में जी.टी. रोड से बालाजी मंदिर तक ₹13.05 लाख की लागत से कार्य शुरू हुए। MLA विधायक नागर ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी जी के सहयोग से दादरी को प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।” इन कार्यों से जलभराव, गंदगी की समस्या खत्म होगी और नागरिकों का जीवनस्तर सुधरेगा।

कार्यक्रम में चेयरमैन गीता पंडित, लत्व शर्मा, अभिषेक कौशिक सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए। यह योजना दादरी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इसे भी पढ़ें:-

IETE नोएडा ने शिक्षक दिवस पर हरित इलेक्ट्रॉनिक्स और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

CM योगी आदित्यनाथ सहारनपुर दौरे पर बाढ़ राहत पैकेज को दिखाएंगे हरी झंडी

Related posts

Leave a Comment