प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेसवे पर दौड़ते रहे व्यावसायिक वाहन

यातायात पुलिस के प्रतिबंध के बावजूद गुरुवार को नोएडा-ग्रेनो और
यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यावसायिक वाहन और यात्री बसें चलती रहीं। ये वाहन पुलिस के सामने चल रहे
थे, फिर भी कार्रवाई नहीं की गई। ट्रेड शो और बाइक रेस को देखते हुए लोगों को जाम से बचाने के
लिए यातायात पुलिस ने योजना तैयार की है। इसके तहत निर्णय लिया गया कि गुरुवार सुबह 6 से 25

सितंबर तक की रात 12 बजे तक नोएडा-ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यावसायिक वाहन और यात्री
बसें नहीं चलेंगी। ये बसें दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ से नोएडा क्षेत्र में नहीं घुसने दी जाएंगी।
गुरुवार को ग्रेनो के एक्सपो मार्ट में आयोजित ट्रेड शो में दोपहर के समय मुख्यमंत्री और शाम को
राष्ट्रपति पहुंचीं।

इसको देखते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सुबह से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
थे। इन सबके बीच एक्सप्रेसवे पर व्यावसायिक और बसें बिना रोक-टोक के चलती नजर आईं। बस
चालक सवारियों को भरकर आगरा-लखनऊ की तरफ जा रहे थे। ट्रक भी चल रहे थे। टैक्टर भी
एक्सप्रेसवे पर चलते हुए मिले। इस बारे में यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यावसायिक
वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। मौका पाकर एक-दो वाहन निकल गए होंगे।

Related posts

Leave a Comment