Deputy Chief Minister बृजेश पाठक ने गौतम बुद्ध नगर में गौशाला, स्कूल और जिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण:
गौतम बुद्ध नगर, 15 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के माननीय Deputy Chief Minister बृजेश पाठक ने आज जनपद गौतम बुद्ध नगर का दौरा कर विभिन्न सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके दौरे में श्री कृष्णा मां जलपा भवानी गौशाला, उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी शाहदरा, और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), ग्रेटर नोएडा शामिल रहे।

गौशाला में गोवंश की सुविधाओं का जायजा
सर्वप्रथम Deputy Chief Minister ने नोएडा के सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मां जलपा भवानी गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश के लिए हरे चारे, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सीय सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों को समय पर ताजा चारा, पानी और नियमित चिकित्सीय जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गौशाला में गोबर से कम्पोस्ट खाद बनाने पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने की बात कही। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से संवाद
Deputy Chief Minister ने गढ़ी शाहदरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, डिजिटल क्लास, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
Deputy Chief Minister ने गढ़ी शाहदरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, डिजिटल क्लास, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने बच्चों से मिड-डे मील, ड्रेस, किताबों और शिक्षण व्यवस्था पर फीडबैक लिया, जो संतोषजनक रहा। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “बच्चों को अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार का संकल्प है।

जिम्स अस्पताल में नई मशीनों का उद्घाटन
दौरे के अंत में उपमुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निर्माणाधीन सीसीयू ब्लॉक का निरीक्षण किया और नवीन सीटी स्कैन मशीन व डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से गंभीर रोगों का समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने मशीनों के सुचारू संचालन और मरीजों को समय पर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।साथ में उपस्थित रहे गणमान्य
इस दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक धीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, महानगर भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के लिए कटिबद्ध है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।