AAP (आप) ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेतदेश भर में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग करते हुएबुधवार को यहाँ विरोध प्रदर्शन किया।AAPकी महिला इकाई ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तथा दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ औरपीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के राजघाट स्थित राष्ट्रपितामहात्मा गांधी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘महिलाओं पर
अत्याचार, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, हत्यारे को फांसी दो, देश की बेटी को न्याय दो’ के जमकर नारेलगाए।
AAP’ महिला इकाई का प्रदर्शन

AAP की महिला इकाई की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि देश में जिस तरह महिलाओं के साथघटनाएं बढ़ रही हैं, उससेहम बहुत दुखी हैं। चाहे वह पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार याश के किसी भी हिस्से में हो रही हो। हम हर रोज अखबार में दुष्कर्म की खबरें पढ़ते हैं। आजछोटी-छोटी बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म हो रहा है। केंद्र सरकार को इस पर सख्त कानून बनानाचाहिए। बच्चों के साथ ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, और इसे फास्टट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द निपटाना चाहिए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल कीसंख्या बढ़ाई जानी चाहिए। छह महीने के भीतर अपराधियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
इस दौरान ‘AAP’ विधायक प्रीति तोमर ने कहा कि हमने महात्मा गांधी के सामने अत्याचार कीशिकार बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दरिंदों को एक दिन सजा तो मिल ही जाएगी,लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या एक मां-बाप की बेटीवापस आ जाएगी। सवाल यह नहीं है किइस तरह की घटनाएं हो रही हैं, बल्कि सवाल यह है कि महिलाओं के साथ हो रहे ऐसे अपराधों कीगिनती भी पूरी तरह से नहीं हो पाती है क्योंकि न्याय मिलने में वर्षों लग जाते हैं और इतने समयमें और कई घटनाएं हो जाती हैं।
आज मां-बाप अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कुछघटनाएं दबा दी जाती हैं और कई मामले सामने भी नहीं आते।
YouTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma
Read this also:-http://महिला सुरक्षा पर कड़े कानून बनाने की मांग को लेकर ‘AAP’ महिला इकाई का प्रदर्शन