Demand सौरखा गांव में इंटर कॉलेज की मांग को लेकर कल बड़ी पंचायत, नोएडा प्राधिकरण पर अनुमति न देने का आरोप
नोएडा, 13 दिसंबर 2025 Demand: सौरखा गांव के ग्रामीणों ने लंबे समय से इंटर कॉलेज नहीं होने की समस्या को लेकर रविवार (14 दिसंबर) को बड़ी पंचायत बुलाई है। गांव के समाजसेवी परविंदर यादव ने बताया कि गांव में इंटर कॉलेज न होने से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वे दूर के कॉलेजों में पढ़ने जाते हैं, खासकर लड़कियों के लिए यह मुश्किल भरा है।

ग्रामीणों ने कॉलेज के लिए गांव में ही जमीन चिन्हित की है, लेकिन नोएडा प्राधिकरण इस जमीन पर स्कूल या कॉलेज बनाने की अनुमति नहीं दे रहा। परविंदर यादव ने कहा, “हम आने वाले समय में बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। प्राधिकरण को हमारी समस्याओं का समाधान करना होगा। गांव में इंटर कॉलेज बनना बहुत जरूरी है।
पंचायत में समस्या के समाधान पर चर्चा होगी। परविंदर यादव ने बताया कि सैंकड़ों लोग इसमें शामिल होंगे। कॉलेज बनने से आसपास के गांवों के बच्चों को भी लाभ मिलेगा और गांव की लड़कियां दूर जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है और प्राधिकरण को उनकी मांग पर ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ें…….
- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया का ऐतिहासिक फैशन शो: खादी (KHADI) बनी समावेश और गौरव का प्रतीक
- सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

