सेक्टर-62 में सड़क हादसा Road Accident , ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत, ऑटो चालक हिरासत में

Road Accident

सेक्टर-62 में सड़क हादसा Road Accident, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत, ऑटो चालक हिरासत में

नोएडा Road Accident। दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना सेक्टर-58 क्षेत्रान्तर्गत कैलाश हेल्थ विलेज, सी-ब्लॉक सेक्टर-62 के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक ई-स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद भाई उर्फ गुलाम, निवासी खोड़ा कॉलोनी के रूप में हुई है, जो ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Road Accident
Road Accident

जानकारी के अनुसार कार संख्या UP 16 CR 8817 का चालक सड़क पर कार को पीछे कर रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो संख्या DL 1HCR 2553 के चालक ने कार से बचने का प्रयास किया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और सामने से आ रहे इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार मोहम्मद भाई से टकरा गया।

Road Accident
Road Accident

हादसे में मोहम्मद भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने ऑटो वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment