वैसे तो आपराधिक मामलों के बाद अक्सर पुलिस की आलोचनाएं
सामने आती हैं लेकिन एक मामले में दिल्ली पुलिस की तत्परता की जमकर तारीफ हो रही है। ताजा
वाकया आईफोन गुम होने का है
जिसे दिल्ली पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सुलझा लिया। महिला
ने महज तीन घंटे के भीतर अपना आईफोन वापस पाने के लिए दिल्ली पुलिस को धन्यवाद दिया है।
सोशल मीडिया यूजर भी दिल्ली पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। महिला की पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने
अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
दिल्ली के मुनिरका में हुई इस वाकए ने तब तूल पकड़ लिया जब महिला
एकता ठाकुर ने 1 मार्च को अपने पोस्ट में इसके बारे में बात की। उसने अपनी पोस्ट में हेड कांस्टेबल
अजय यादव, अनिल यादव और गजराज राव के साथ एक तस्वीर भी साझा की। एकता ठाकुर ने एक्स
पर एक पोस्ट साझा की है
जिसमें उन अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया जो उसके खोए हुए
फोन का पता लगाने के लिए फौरन कार्रवाई में जुट गए।
एकता ठाकुर ने पोस्ट में लिखा- एचसी अजय
यादव, अनिल यादव और गजराज राव के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता, जिन्होंने मुनिरका में खोए हुए
आईफोन के बारे में तुरंत कार्रवाई की और इसे खोने के 3 घंटे के भीतर बरामद कर लिया।
दिल्ली कोसुरक्षित रखने में उनकी निरंतर सेवा के लिए मैं गहराई से आभारी हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद। जैसे ही
पोस्ट ऑनलाइन सामने आई, इसने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। दिल्ली
पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने एकता की पोस्ट को दोबारा शेयर किया और सेवा के लिए सराहना
करने पर एकता को धन्यवाद दिया।
जिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह घटना पता चली सबने दिल्ली
पुलिस बल की सराहना की। सनद रहे हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एआई का इस्तेमाल कर लूट की कई
वारदातों को सुलझाते हुए अपराधियों को पकड़ा था।