Delhi-NCR में बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिरबदल गया है। बीते दो दिन से लोगों को तेज धूप देखने को मिल रही थी। इससे लोगों ने महसूस
किया कि अब सर्दी जा रही है। लेकिन गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली और लोगों को एक बारफिर कोहरे और ठंड का एहसास करवा दिया।मौसम विभाग ने एनसीआर में एक हफ्ते तक कोहरे छाए रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावटदर्ज होने की संभावना जताई है। जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होगा। 21 और 22जनवरी को मौसम साफ हो गया था।

Delhi-NCR
धूप निकलने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होनेलगा था। लेकिन गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को सुबह के समय कोहरेदेखने को मिला और सर्दी बढ़ गई।मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर के लोगों का अब अगले एक हफ्ते तक कोहरे और तेज हवाओंका सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते ठंड फिर बढ़ जाएगी। 23 जनवरी को एनसीआर मेंअधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है।मौसम विभाग ने 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्रीसेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतमतापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। 26, 27 और 28 जनवरी को एनसीआर में घना कोहरा छायारहेगा।
इस दिनों अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की उम्मीद है।मौसम में हो रहे बदलाव के कारण डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि वे लापरवाही ना बरतें। गर्मकपड़े पहने और खानपान का ध्यान रखें।
http://अमृतसर सीमा पर Drugs के साथ भारतीय तस्कर गिरफ्तार
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma