Delhi CM Atishi और मंत्री करेंगे निरीक्षण, दीपावली तक गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा

Delhi CM Atishi का कहना है कि दिल्ली की सड़केंजगह-जगह टूटी हुई हैं। टूटी सड़कों से Delhi की जनता परेशान है। इसे देखते हुए अब सोमवार सेदिल्ली सरकार के सभी मंत्री सड़कों का निरीक्षण करेंगे। मंत्रियों के साथ सरकारी इंजीनियर औरस्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के उपरांत तुरंत इन सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू कियाजाएगा।


मुख्यमंत्री के मुताबिक दिल्ली सरकार दीपावली से पहले Delhi वालों को गड्ढा मुक्त सड़कें देगी।रविवार को Delhi के सभी मंत्रियों की एक अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री काकहना है कि बारिश की वजह से सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हुए हैं। Delhi जल बोर्ड, टाटा पावर,बीएसईएस जैसी एजेंसियों ने अपना-अपना काम किया है और काम करने के बाद सड़कों का रिपेयरनहीं किया। इसके कारण भी दिल्ली की सड़कों की हालत खराब हुई है।आतिशी का कहना है कि शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में उन्हें एक पत्र सौंपा था।

Delhi CM Atishi


इसके जरिए उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि युद्ध स्तर पर दिल्ली की सड़कों को ठीक करने काकाम किया जाए।
मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि रविवार को दिल्ली सचिवालय में सभी मंत्रियों की एक बैठक बुलाईगई। इसमें दिल्ली के मुख्य सचिव और पीडब्ल्यूडी विभाग भी मौजूद रहा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी की1,400 किलोमीटर की सड़कों का व्यापक रिव्यू किया गया। इस दौरान यह चर्चा की गई किपीडब्ल्यूडी की कौन सी सड़कें हैं, जो पूरी तरह से टूटी हुई है, जिसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है।कौन सी ऐसी सड़कें हैं, जिनमें कुछ हिस्से टूटे हुए हैं, जहां पर 100-200 मीटर की मरम्मत कीजानी है। इसके साथ ही ऐसी सड़कों पर भी चर्चा की गई, जहां सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं और उनकीमरम्मत की आवश्यकता है।


मुख्यमंत्री के मुताबिक सोमवार से दिल्ली के सभी मंत्री ग्राउंड यानी कि दिल्ली के अलग-अलगहिस्सों में जाकर सड़कों का निरीक्षण करेंगे। दिल्ली सरकार के मंत्री सड़कों का निरीक्षण करने के बादअपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी साउथ और साउथ ईस्ट दिल्ली की सड़कों का निरीक्षणकरेंगी। सौरभ भारद्वाज को पूर्वी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं,गोपाल राय नॉर्थ ईस्ट Delhi की सड़कों का निरीक्षण करेंगे। कैलाश गहलोत पश्चिमी और दक्षिणश्चिमी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण करेंगे।

इमरान हुसैन मध्य और नई Delhi की सड़कों कीजिम्मेदारी संभालेंगे। मुकेश अहलावत उत्तरी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली की सड़कों की जिम्मेदारीसंभालेंगे।

IIFA के मंच पर रेखा ने दी शानदार प्रस्तुति

Related posts

Leave a Comment