Delhi में कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को भारी परेशानी

Table of Contents

Delhi में कई ट्रेनें घंटों लेट लोकल ट्रेनें घंटोंकी देरी से चल रही हैं

New Delhi में रविवार को कई लंबी दूरी और लोकल ट्रेनें घंटोंकी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरभंगा-New Delhi सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन लगभग 11 घंटे की देरी से Delhi पहुंचेगी, जबकि लौकहा बाजार(मधुबनी)–आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन करीब सवा छह घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

ट्रेनों के देर से Delhi पहुंचने के कारण वापसी दिशा में भी कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलावकरना पड़ा है। आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन करीब पौने चार घंटे की देरी से रवानाहुई। वहीं New Delhi–दरभंगा सुपरफास्ट स्पेशल लगभग 7 घंटे 55 मिनट और New Delhi –गोरखपुरहोली स्पेशल करीब पौने चार घंटे की देरी से रवाना होगी।लोकल ट्रेनों की लेटलतीफी से भी दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दनकौर–शकूरबस्तीईएमयू लगभग पौने दो घंटे, पानीपत–old  Delhi ईएमयू और कुरुक्षेत्र–हजरतनिजामुद्दीनएमईएमयू करीब डेढ़ घंटे देरी से चल रही हैं। इसके अलावा जाखल–old  Delhi पैसेंजर,कुरुक्षेत्र–पुरानी दिल्ली ईएमयू और बुलंदशहर–तिलक ब्रिज एमईएमयू लगभग एक घंटे की देरी से चलरही हैं, जबकि हिसार–New Delhi पैसेंजर करीब 45 मिनट देर से चल रही है।

Delhi में कई ट्रेनें घंटों लेट लोकल ट्रेनें घंटोंकी देरी से चल रही हैं
Delhi में कई ट्रेनें घंटों लेट लोकल ट्रेनें घंटोंकी देरी से चल रही हैं
Delhi में कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को भारी परेशानी
Delhi में कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को भारी परेशानी

इसके अतिरिक्त मथुरा–गाजियाबाद ईएमयू, पलवल–गाजियाबाद ईएमयू, रेवाड़ी–पुरानी दिल्ली पैसेंजर,सहारनपुर–old  Delhi एमईएमयू और जींद–old  Delhiपैसेंजर ट्रेनें भी लगभग आधे घंटे की देरीसे चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment