Delhi दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब जल शक्तिमंत्रालय यमुना की सफाई को लेकर मिशन मोड पर काम कर रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार,यमुना नदी की सफाई के लिए विशेषज्ञों से राय ली गई है। मंत्रालय का फोकस दो चरणीय दृष्टिकोणपर है, जिसमें यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाना शामिल है।Delhi में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय यमुना की सफाई को लेकरमिशन मोड पर काम कर रहा है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यमुना नदी की सफाई के लिए विशेषज्ञोंसे राय ली गई है। मंत्रालय का फोकस दो चरणीय दृष्टिकोण पर है, जिसमें यमुना की सफाई और
रिवरफ्रंट बनाना शामिल है।सूत्रों के अनुसार, यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाने का यमुना मास्टर प्लान अपने अंतिम चरणमें है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है।हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ दिल्ली के यमुना तटपर स्थित वासुदेव घाट पहुंची थीं, जहां उन्होंने यमुना आरती की थी।

Delhi : यमुना की सफाई
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना नदी की सफाई का मुद्दा प्रमुख रहा था। केंद्रऔर दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार के बीच इसे लेकर टकराव भी देखने को मिला था।दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को साफकरने के वादे किए थे। हालांकि, दो कार्यकाल बीतने के बावजूद Delhi में यमुना की सफाई का मुद्दापहले जैसा ही रहा। यमुना नदी की गंदगी का मुद्दा Delhi विधानसभा चुनाव में भी उठाया गया
था। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को अपनी प्राथमिकता पर रखा है।
चुनाव के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने कीबात कही थी।विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई स्थानों पर यमुना नदी से गाद हटाने का काम भी शुरूहो गया है। सरकार गठन से महज कुछ दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस संबंध में वरिष्ठअधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण मुलाकात भी की थी।
इसके बाद Delhi में कई स्थानों पर यमुनानदी से गाद एवं खरपतवार हटाने का काम शुरू किया गया।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 27 साल बाद पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा ने 48सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है।
http://UP : अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm

