मूसलाधार बारिश से यूपी में Flood बाढ़ का खतरा: 17 जिलों के 402 गांव प्रभावित

Flood

 

मूसलाधार बारिश से यूपी में Flood बाढ़ का खतरा: 17 जिलों के 402 गांव प्रभावित

 

उत्तर प्रदेश में 17 जिलों के 400 से ज्यादा गांव इस वक्त  Flood बाढ़ से प्रभावित हैं। बीते रविवाट से भी भाटी वारिश हो रही है और वाटिश की वजह से जन जीवन प्रभावित हो रहा है।

राजधानी लखनऊ में भी जोरदार बारिश की वजह से एक से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

लखनऊ के साथ-साथ अन्य जिलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Flood
मूसलाधार बारिश से यूपी में बाढ़ का खतरा

स्कूलों से बच्चों को बुलाया वापस

बता दें कि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय के द्वारा यह अवकाश घोषित किया गया है। उनकी इस घोषणा के चाद स्कूल गए हुए बच्चों को वापस बुला लिया। डीएम ने कहा, जो वच्चे स्कूल के लिए रवाना कर दिए गए हैं उन्हें वापस बुला लिया जाए।

इन जिलों में भी छुट्टी घोषित

वारिश के चलते रायवरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच और अंबेडकर नगर में भी अवकाश घोषित किया गया है।

Flood बाढ़ की चपेट में प्रदेश के 17 जिले

प्रदेश में 17 जिलों के 400 से ज्यादा गांव इस वक्त Flood बाढ़ से प्रभावित है। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि राज्य के 17 जिलों में 37 तहसीलों के 402 गांव वाढ़ से प्रभावित हुए है और उनमें रहने वाले 84 हजार 392 लोगों की जिंदगी पर असर पड़ा है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन वल (एसडीआरएफ) और प्रादेशिक सशस्त्र कास्टेबलटरी (पीएसी) के कर्मियों द्वारा निरंतर गश्त के साथ राहत और बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है।

Flood
17 जिलों के 402 गांव प्रभावित

यूपी के अधिक जिले हुए बाढ़ से प्रभावित

Flood बाढ़ प्रभावित जिलों में कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवान चौबीसो घंटे पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 17 जिलों में कुल 84392 लोग प्रभावित हैं, जिनमें से 47906 लोगों को राहत सामग्री दी गई है।

Flood बाढ़ की वजह से 2759 मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। Flood बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 343 लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 327 लोगों को सहायता राशि मिल चुकी है।

अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया

प्रदेश में 4015 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल Flood बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 493 नावों और मोटरबोट की सहायता से राहत सामुग्री पहुंचाई जा रही है।

इन इलाकों में अब तक 6536 खाद्यान्न पैकेट और 76632 लंच पैकेट बांटे गए हैं। 29 लंगरों के जरिये पीड़ितों को भोजन की सुविधा दी जा रही है।

 

Related posts

Leave a Comment