Dadri नवीन हॉस्पिटल में शुरू होंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, शारदा हैल्थसिटी के सहयोग से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
ग्रेटर नोएडा Dadri। नवीन हॉस्पिटल, दादरी में अब आधुनिक सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इसको लेकर गुरुवार को शारदा केयर–हैल्थसिटी के सहयोग से नवीन हॉस्पिटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की है कि अब क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए नोएडा, गाजियाबाद या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
नवीन हॉस्पिटल के एमडी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि अस्पताल में देश के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से न्यूरोसर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, स्पाइन सर्जरी, ऑन्कोलॉजी (कैंसर उपचार) और ईएनटी (नाक, कान, गला) की सुविधाएं शामिल हैं।
अस्पताल में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों में
डॉ. निकुंज मित्तल (न्यूरोसर्जन), डॉ. अभिजीत सिंह (पल्मोनरी मेडिसिन), डॉ. राहुल कौल (स्पाइन सर्जन), डॉ. आनंदिया मुखर्जी (ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ) सहित ईएनटी विशेषज्ञ शामिल हैं।
अब दादरी के मरीजों को न्यूरोलॉजिकल समस्याओं, फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों, रीढ़ की सर्जरी, कैंसर उपचार और ईएनटी संबंधी जटिल इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी आधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
नवीन हॉस्पिटल का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता, किफायती और विश्वसनीय चिकित्सा सेवाएं समय पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक व मानसिक बोझ कम पड़े।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी विभागों को आधुनिक मशीनों, उन्नत तकनीक और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
नवीन हॉस्पिटल अपने ‘मरीज पहले’ दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रयासरत है कि हर व्यक्ति को समय पर सही और भरोसेमंद इलाज मिल सके।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

