DADRI में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, डॉ. महेश शर्मा ने किया उद्घाटन
दादरी DADRI (गौतम बुद्ध नगर), 4 नवंबर 2025: भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज परिसर में सांसद खेल महोत्सव-2025 का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में युवा, छात्राएं, खेलप्रेमी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए, जो खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के प्रति उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को युवाओं, खासकर बेटियों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘खेलो भारत’ और ‘खेलो उत्तर प्रदेश’ अभियान ने खेलों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। सांसद और विधायक स्तर पर आयोजित इन महोत्सवों से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे विश्व पटल पर भारत का परचम लहराएंगे।

” शर्मा ने जोर देकर कहा कि खेल जाति, धर्म या बिरादरी की सीमाओं को तोड़ता है। “खेल में सब एक साथ पसीना बहाते हैं, एक साथ भोजन साझा करते हैं, जिससे सामाजिक सद्भाव और एकता की भावना जागृत होती है।” उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने लाल किले से शौचालय निर्माण की घोषणा कर इस अभियान को नई गति दी, जिससे बेटियों को सुरक्षित और सशक्त माहौल मिला। खेल के माध्यम से बेटियां न केवल शारीरिक रूप से मजबूत होंगी, बल्कि आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर करियर और समाज में नई ऊंचाइयों को छुएंगी।
महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा और छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों को करियर और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाना है।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर, विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, ओमपाल नागर, जिला खेल अधिकारी महिपाल सिंह, अपूर्व यादव, रजाक अहमद, ईश्वर भाटी, कुलदीप नागर, जीतू भाटी, प्रबंधक दिनेश भाटी, दीपक नागर, बालचंद नागर तथा राजीव सिंघल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सांसद खेल महोत्सव गौतम बुद्ध नगर जिले में युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सामाजिक एकता और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा।
ये भी पढ़ें…….
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : रामपुर में आजम खान का बड़ा दाव।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, दर्जी ट्रेड अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि घोषित

