जिलाधिकारी मेधा रूपम से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, औद्योगिक विकास को लेकर मिला आश्वासन

IBA

जिलाधिकारी मेधा रूपम से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, औद्योगिक विकास को लेकर मिला आश्वासन

गौतम बुद्ध नगर, 01 अगस्त 2025: इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज अपने अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर की नवनियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर IBA ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका हार्दिक स्वागत किया।

IBA
IBA

भेंट के दौरान श्री अमित उपाध्याय ने जिलाधिकारी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

IBA
IBA

जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम ने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले के औद्योगिक विकास में किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिलाया और कहा, “कलेक्ट्रेट के दरवाजे उद्यमियों और आम जनता के लिए हमेशा खुले हैं।”IBA ने इस भेंट को सकारात्मक और उत्साहवर्धक बताया। संगठन को विश्वास है कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर का औद्योगिक विकास और अधिक गति पकड़ेगा।

 

Related posts

Leave a Comment